बिहार में CM चुनने के नाम पर अपनी जेब भरती हैं राजनीतिक पार्टियां, 81 करोड़ खर्च कर जमा कर लिए 185 करोड़

बिहार में CM चुनने के नाम पर अपनी जेब भरती हैं राजनीतिक पार्टियां, 81 करोड़ खर्च कर जमा कर लिए 185 करोड़

Desk: बिहार विधानसभा चुनाव वैसे तो जनता के लिए अपना नेता, अपना मुख्‍यमंत्री चुनने के लिए होता है। लेकिन राजनीतिक पार्टियों के लिए ये एक पैसा कमाने वाला त्योहार बना जाता हैं। जहां पार्टियां टिकट देने के नाम पर उम्मीदवारों से लाखों और करोड़ो में पैसे एठती हैं। एक बार फिर से ऐसा ही मामला सामने आया हैं।

दरअसल भारत निर्वाचव आयेग को राज्य के 6 राष्ट्रीय दलों और 11 क्षेत्रीय दलों ने अपना चुनावी आय-व्यय का रिपोर्ट सौपा हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में 9 प्रमुख राजनीतिक दलों ने करीब 186 करोड़ रुपये जमा कर लिए, तो वहीं करीब 82 करोड़ रुपये खर्च किया। आपको बता दें कि गुरुवार को विधानसभा चुनाव में भाग लेने वाले तमाम राजनीतिक दलों द्वारा भारत निर्वाचन आयोग को चुनाव में हुए खर्च एवं जमा राशि की जानाकरी दी गयी। इस जानकारी के आधार पर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) और बिहार इलेक्शन वॉच की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई।

जहां इस इस रिपोर्ट में कुल 17 दलों में से सिर्फ 9 दलों का ही विश्लेषण किया गया। बाकि के 8 दलों के द्वारा जानकारी साझा नहीं की गई हैं। जिन पार्टियों ने जानकारी नहीं दी है उनके नाम है: आरएलएसपी, एलजेपी, आरजेडी, सीपीआई, जेडीएस, जेएमएम, और एनपीइपी। आपको ये भी बता दें कि विधानसभा चुनाव में कुल 6 राष्ट्रीय दलों और 11 क्षेत्रीय दलों ने भाग लिया था।

तो वहीं इस रिपोर्ट के अनुसार चुनाव खत्म होने के कई महीनों के बाद चुनाव खर्च का ब्यौरा बताया गया। आपको बता दें कि जिन पार्टियों ने अपनी चुनावी खर्च और जमा पुंजी की जानकारी दी उनके नाम हैं: AIMIM, CPM, AIFB, NCP, SHIVSENA, CONGRESS, JDU, BJP और BSP। साझा की गई रिपोर्ट के अनुसार सभी दलों के केंद्रीय मुख्यालय द्वारा 106।16 करोड़ की आय जमा की गई और 43।25 करोड़ खर्च किया गया, जबकि राज्य से 38।60 करोड़ खर्च किये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *