बिहार में अगले 24 घंटे में 31 जिलों में हो सकती है बारिश, कई जगहों पर छाए रहेंगे बादल

बिहार में अगले 24 घंटे में 31 जिलों में हो सकती है बारिश, कई जगहों पर छाए रहेंगे बादल

बिहार में 48 घंटे से ठंड का प्रभाव थोड़ा कम हुआ है। लेकिन अगले 24 घंटे के अंदर बिहार में बारिश के आसार हैं। उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों पर मजबूत पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बने होने के कारण पछुआ हवा कमजोर हो गई है। इसकी वजह से राजधानी समेत प्रदेश के कई जगहों पर ठंड का प्रभाव कम हुआ है। मजबूत पश्चिमी विक्षोभ होने के कारण बीते कई दिनों तक पटना समेत अधिसंख्य जिले शीतलहर की चपेट में रहे।

अगले 24 घंटे में 31 जिलों में बारिश के आसार

मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद हवा की दिशा में बदलाव आया है। इससे बुधवार को राजधानी सहित राज्य में घना कोहरे का प्रभाव रहा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं, 1 फरवरी को पटना सहित उत्तरी और दक्षिणी भागों के 31 जिलों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है।

5 फरवरी के बाद फिर बढ़ेगी ठंड

हालांकि, 5 फरवरी के बाद उत्तर-पश्चिम सर्द हवाएं एक बार फिर प्रदेश में अपना प्रभाव डालेंगी। इसके कारण न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आने के साथ ठंड में बढ़ोतरी होगी। बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित 7 जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *