NDA में भाजपा और महागठबंधन में RJD बनी सबसे बड़ी पार्टी, कई धारणाओं को साबित किया गलत

NDA में भाजपा और महागठबंधन में RJD बनी सबसे बड़ी पार्टी, कई धारणाओं को साबित किया गलत

Patna: राजग में भाजपा को सबसे ज्यादा 74 सीटें मिली हैं, जबकि महागठबंधन में नेतृत्व की कमान राजद के पास है। उसे 75 सीटें मिली हैं। जदयू की झोली में 43 सीटें आई हैं। कांग्रेस 19 सीटें लाकर अपने चौथे स्थान को बरकरार रखे है। माले आश्चर्यजनक तरीके से 12 पर पहुंच गया है। पिछली बार उसे महज तीन सीटें ही मिली थीं। असदुद्दीन ओवैसी ने भी चौंकाया है। एआइएममआइएम को पहली बार बिहार में पांच सीटें मिली हैं। पिछले उपचुनाव में उसने एक सीट लाकर खाता खोला था। 

कई धारणाओं को साबित किया गलत

कोरोना के खतरों के बीच देश में पहली बार हो रहे बिहार के इस आम चुनाव ने कई तरह की धारणाओं को भी गलत साबित किया। विधानसभा के पिछले दो आम चुनावों की तुलना में इस बार ज्यादा मतदान हुआ। शहरों और गांवों के बूथों पर भी लंबी-लंबी कतारें देखी गईं। पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने मतदान किया, जिससे राजग को बढ़त मिली। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *