RJD को लगा एक और झटका, पूर्व विधायक विजेंद्र यादव ने पार्टी छोड़ी

RJD को लगा एक और झटका, पूर्व विधायक विजेंद्र यादव ने पार्टी छोड़ी

Patna: बिहार के भोजपुर जिले से राजद को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश उपाध्यक्ष व संदेश के पूर्व विधायक विजेंद्र यादव ने राजद से इस्तीफा दे दिया। विजेंद्र यादव राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के करीबी नेताओं में से रहे हैं। 

आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट देने का ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर विजेंद्र यादव ने इस्तीफा दिया है। वे पटना- भोजपुर के चर्चित रेप कांड में फरार चल रहे संदेश के राजद विधायक अरुण यादव के बड़े भाई हैं। अरुण यादव के रेप कांड में फंसने व फरारी के बाद खुद के लिए टिकट चाहते थे पर राजद की ओर से विधायक की पत्नी को टिकट का संकेत मिलने पर वे क्षेत्र भ्रमण में जुटी हैं।

Bihar Assembly Election RJD got another blow former MLA Vijender ...

मालूम हो कि भोजपुर के विधान पार्षद राधाचरण साह और रणविजय सिंह भी तीन अन्य पार्षदों के साथ हाल में ही राजद छोड़ जदयू में शामिल हो गए थे। विजेंद्र यादव पिछले करीब तीन दशक से राजद में थे। पिछले लोकसभा चुनाव में आरा लोकसभा क्षेत्र में राजद व भाकपा माले के संयोजक बनाये गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *