फेसबुक पर प्यार करना  हुआ महंगा करना

फेसबुक पर प्यार करना हुआ महंगा करना

Desk:फेसबुक पर प्यार हुआ और फिर दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद युवक पत्नी को कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए घर ले जाने के बहाने ले गया और रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गया। बक्सर में युवती ने जब अपनी आपबीती स्टेशन पर मौजूद पुलिसकर्मियों को बताई तो उन्होंने उसके पति को ढूंढने का काम शुरू कर दिया।

बलिया निवासी विवेक वर्मा ने कुछ दिन पहले कुशीनगर की प्रगति नाम की युवती से लव मैरिज की थी। दोनों के बीच पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदली तो दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद पति उसे पुणे लेकर चला गया। यहां लॉकडाउन में उसकी नौकरी चली गई। इसके बाद दोनों घर के लिए पुणे से निकल पड़े।

युवती ने बताया कि पति उसके साथ पुणे में मारपीट करता था। महिला की बात सुनने के बाद बक्सर रेल पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने उसे उसके ससुराल भिजवा दिया है। वहीं पुलिस सूत्रों ने मामले को लेकर कहा कि पति नौकरी छूटने से परेशान था। इसके बाद उसने घर आने का बहाना बनाया और रेलवे स्टेशन पर उतरकर भाग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *