बिहार पुलिस दारोगा भर्ती का निकला रिज्लट, यहां जानें तमाम डिटेल्स

बिहार पुलिस दारोगा भर्ती का निकला रिज्लट, यहां जानें तमाम डिटेल्स

Desk: BPSSC ने दारोगा (अवर निरीक्षक), परिचारी एवं सहायक अधीक्षक (कारा) का रिजल्‍ट धोषित कर दिया है। जहां दारोगा पद पर 2062, सार्जेंट पद पर 215 जबकि सहायक अधीक्षक (कारा) पद पर 125 का चयन किया गया है। इनकी रिक्तियों का प्रकाशन 2019 में हुआ था।

आपको बता दें कि मेरिट लिस्‍ट के आधार पर अंतिम रूप से 2062 का चयन किया गया। इनमें सामान्‍य वर्ग के 524 पुरुष एवं 288 महिला, EWS में 136 पुरुष एवं 62 महिला, BC श्रेणी में 154 पुरुष एवं 82 महिला तथा EBC में 233 पुरुष एवं 129 महिला का चयन अंतिम रूप से किया गया। वहीं SC में 206 पुरुष एवं 124 महिला, ST में 14 पुरुष एवं सात महिलाएं चयनित की गईं। कुल मिलाकर 1307 पुरुष एवं 755 महिला अ‍भ्‍यर्थियों का चयन दारोगा पद के लिए किया गया है।

प्रारक्ष अवर निरीक्षक (Sergeant) के पद पर 137 पुरुष एवं 78 महिला अभ्‍यर्थियों का चयन किया गया। इनमें सामान्‍य कोटि के 52 पुरुष एवं 26 महिला अभ्‍यर्थी शामिल हैं। वहीं EWS में 15 पुरुष व पांच महिला, BC में 17 पुरुष एवं नौ महिला, EBC में 26 पुरुष एवं 14 महिला, SC में 25 पुरुष एवं 13 महिला तथा एसटी कैटेगरी में एक पुरुष एवं दो महिलाओं को सार्जेंट पद के लिए चुना गया है।

जारी परिणाम के अनुसार सहायक अधीक्षक (कारा) के पद पर कुल 125 अभ्‍यर्थ‍ियों को सफलता मिली है। जेनेरल कैटेगरी में 33 पुरुष एवं 17 महिला, ईडब्‍ल्‍यूएस में आठ पुरुष एवं चार महिला, बीसी में नौ पुरुष एवं पांच महिला अभ्यर्थि‍यों को अंतिम रूप से च‍यनित किया गया है। इनके अतिरिक्‍त EBC में 14 पुरुष एवं आठ महिलाएं, SC में 12 पुरुष एवं सात महिलाएं तथा ST श्रेणी में एक पुरुष ने सफलता हासिल की है।

बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी) शाखा की ओर से 2019 में पुलिस अवर निरीक्षक (Police Sub Inspector), प्रारक्ष अवर निरीक्षक (Sergeant) एवं बिहार सरकार कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय, गृह विभाग (कारा) के अंतर्गत सहायक अधीक्षक कारा (Assistanst Superintendent Jail) (Direct Recruitment), सहायक अधीक्षक कारा (भूतपूर्व सैनिक) के रिक्‍त पदों के लिए संयुक्‍त प्रतियोगिता परीक्षा की घोषणा की गई थी।

आयोग ने 22 दिसंबर 2019 को दो पालियों में लिखित परीक्षा ली थी। इसमें 5 लाख 85 हजार 829 अभ्‍यर्थ‍ियों ने हिस्‍सा लिया था। इस परीक्षा में 50 हजार 72 अभ्‍यर्थी सफल घोषित किए गए। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्‍यर्थ‍ियों की 29 नवंबर 2020 को संयुक्‍त मुख्‍य परीक्षा हुई। इसका परिणाम इसी वर्ष 16 जनवरी 2021 को जारी किया गया। इस परीक्षा में 15231 परीक्षार्थी उत्‍तीर्ण हुए। वहीं भूतपूर्व सैनिक की कोटि में 453 ने सफलता पाई। उनमें से सत्‍यापन एवं कारा सहायक अधीक्षक के पद पर चयन के बाद 357 शेष रह गए। शारीरिक जांच परीक्षा (PET) 22 मार्च 2021 से 12 अप्रैल 2021 तक शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्‍च माध्‍यमिक विद्यालय गर्दनीबाग में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *