मगध के कमीश्नर ने शुरू की मुंगेर गोलीकांड की जांच

मगध के कमीश्नर ने शुरू की मुंगेर गोलीकांड की जांच

Patna: मगध प्रमंडल के आयुक्त असंगमा चूबा आवो ने मुंगेर पहुंच कर यहां मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई गोलीबारी मामले की जांच शुरू की। इस सिलसिले में मगध के प्रमंडलीय आयुक्त ने सबसे पहले परिसदन में वरीय अधिकारियों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। वे परिसदन में रहेंगे और जांच में सहयोग करने के इच्छुक कोई भी व्यक्ति उनसे मिलकर 31 अक्टूबर संध्या छह बजे तक उन्हें सुझाव या इनपुट दे सकता है। इस संबंध में उन्होंने एक वाट्सएप नंबर 9473191426 भी जारी की है। वे परिसदन में रखे ड्रॉप बाक्स में लिखित आवेदन भी डाल सकते हैं।

बताते चलें कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान सोमवार को मुंगेर में पथराव, गोलीबारी और लाठीचार्ज की घटना घटी थी। उस घटना में एक छात्र अनुराग की मौत हो गई थी। वहीं, आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए थे। उसके बाद मुंगेर में डीएम, एसपी सहित दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग जोर पकडऩे लगी थी। इस बीच दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर गुरुवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा । सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने कई थानों में तोडफ़ोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने मुंगेर के डीएम राजेश मीणा और एसपी लिपि ङ्क्षसह को उनके पद से हटा दिया। पूरे मामले की जांच का जिम्मा मगध प्रमंडल के आयुक्त को सौंपा गया है। आयुक्त को सात दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

शांति व्यवस्था के लिए नए डीएम-एसपी ने तेज की पहल

मुंगेर में प्रशासन ने शांति व्यवस्था को बहाल के लिए पहल तेज कर दी है। नए डीएम-एसपी ने इसके लिए खुद ही कमान संभाल ली है। वे गोलीकांड में घायलों का दर्द बांटने अस्पताल पहुंचे और शहर को पटरी पर लाने के अन्य उपायों पर भी काम शुरू कर दी। अस्पताल में घायलों ने उनके समक्ष अपनी दर्द बयां की। घटनास्थल का आंखों देखा हाल बयां किया। अधिकारियों ने उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने शहर के व्यवासायियों और प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक की। इन अधिकारियों का प्रयास रंग लाता दिखा। शुक्रवार को शहर में हालत सामान्य रहे। बाजार आम दिनों की तरह खुले। लोग पहले की तरह सड़कों पर निकले। हालांकि इस गोलीकांड में मारे गए युवक को न्याय दिलाने के लिए कई जगहों पर कैंडल मार्च भी निकला और कई नेता मृतक के स्वजन से मिलकर संतावना देने पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *