लॉकडाउन भूल बार बालाओं संग ठुमके लगाते, जाम छलकाते पकड़े गए 12 लोग

लॉकडाउन भूल बार बालाओं संग ठुमके लगाते, जाम छलकाते पकड़े गए 12 लोग

Desk:लॉकडाउन के दौरान राजधानी पटना के नागेश्वर कॉलोनी स्थित होटल ग्रीन फॉरेस्ट में एक बर्थ डे पार्टी में जाम छलक रहा था। होटल में बार डांसरों को बुलवाया गया था। इसी बीच हाईप्रोफाइल लोगों की इस पार्टी की खबर मिलते ही गुरुवार की रात बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस ने छापेमारी कर दी। मौके से चार बार डांसरों के अलावा आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपितों के ताल्लुक सियासी जगत से लेकर बिजनेस क्लास तक हैं। बार डांसरों में तीन पटना जबकि एक मध्यप्रदेश की रहने वाली है। बुद्धा कॉलोनी के थानेदार कैसर आलम ने बताया कि देर रात दो बजे पुलिस को खबर मिली थी कि होटल में कुछ लोग इकट्ठा हैं और वहां पार्टी चल रही है। इसके बाद पुलिस ने वहां छापेमारी की।

नशे में धुत होकर लहरा रहे थे हथियार
पुलिस गिरफ्त में आया सारण के मकहा मढ़ौरा का रहने वाला मनु सिंह उर्फ सिद्धांत एक डॉक्टर का बेटा है। उसके पास से लाइसेंसी हथियार मिला है। इस दौरान पार्टी में हथियार का प्रदर्शन भी किया जा रहा था। वहीं मोरंगपुर दुल्हिनबाजार का रहने वाला संदीप सिंह मुखिया प्रत्याशी रह चुका है। रामनगरी रोड आशियाना के हर्ष गौतम की बर्थ-डे पार्टी में सभी इकट्ठा हुये थे। पकड़े जाने के बाद हर्ष खुद को पत्रकार बता रहा था। जबकि उसके परिजनों ने पुलिस से कहा कि वह दवा कंपनी चलाता है। होटल संचालक अविनाश कुमार छापेमारी के दौरान फरार हो गया।

शराब के नशे में मिलीं बार डांसर
पार्टी के दौरान बार डांसरों ने भी शराब पी रखी थी। पुलिस ने जब ब्रेथ एनालाइजर मशीन से उनकी जांच की तो पता चला कि सभी ने शराब पी रखी है। उनपर भी उत्पाद अधिनिशयम के तहत केस दर्ज किया गया। बाकी के आठ आरोपितों की भी मेडिकल जांच करवायी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *