तेजस्वी नहीं मना रहे अपना जन्मदिन, ये है वजह

तेजस्वी नहीं मना रहे अपना जन्मदिन, ये है वजह

Patna:राजद विधायक दल के नेता और महागठबंधन से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव राजनीतिक रूप से काफी परिपक्वता का परिचय दे रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव-2020 के बाद एग्जिट पोल में तेजस्वी के नेतृत्व में सरकार बनती हुई दिखाई गई है। ऐसे माैके पर लोग सफलता को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। अक्सर बहक जाते हैं।

लेकिन 31 की उम्र में तेजस्वी एक मजे हुए राजनीतिज्ञ का परिचय दे रहे हैं। एग्जिट पोल के नतीजे से जब बिहार में राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं का जोश उफान पर है तो वह सादगी से अपना जन्म दिन (Tejashwi Yadav Birthday) मना रहे हैं। समर्थकों को भी चेतावनी दी है कि वे इस माैके पर अशिष्ट व्यवाहर न करें। अक्सर हड़बड़ी में गड़बड़ी हो जाती है। यह जानते हुए तेजस्वी जल्दबाजी में नहीं हैं।

विधानसभा चुनाव-2015 के परिणाम के बाद राजद की हुई थी किरकिरी

बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आने से पहले तेजस्वी यादव को डर सताने लगा है। यह डर 2015 की घटनाओं को लेकर है जिसके चलते राजद की किरकिरी हुई थी। इसके चलते तेजस्वी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अशिष्ट व्यवहार से बचने की हिदायत दी है। 10 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना है। इससे एक दिन पहले यानी 9 नवंबर को तेजस्वी यादव का जन्मदिन है। लेकिन वह अपना जन्म दिन सादगी से मना रहे हैं। अपनी मां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर माैजूद हैं। राजद ने सभी शुभचिंतकों और समर्थकों से अनुरोध किया है कि सादगी से जन्म दिन मनाने के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्णय का सम्मान करते हुए अपने घर पर ही रहें और आवास आकर व्यक्तिगत रूप से बधाई देने से बचें। पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे 10 नवंबर को मतगणना के लिए अपनी उपस्थिति क्षेत्र में बनाए रखें। दरअसल 2015 के चुनाव परिणाम के बाद बिहार में जदयू-राजद गठबंधन की सरकार बनी थी। इसके बाद राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा की गई हर्ष फायरिंग और आतिशबाजी से बिहार के कई जिलों में हिंसा हुई थी। तनाव उत्पन्न हो गया था। इससे तेजस्वी बचना चाहते हैं। इसलिए सादगी से जन्म दिन मना रहे हैं और मनाने की हिदायत दी है।

परिणाम में पलट गया था एग्जिट पोल

राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि तेजस्वी परिणाम को लेकर भी थोड़ा आशंकित हैं। 2015 के चुनाव के बाद एग्जिट पोल डर पैदा कर रहा है। तब एग्जिट पोल में बिहार में भाजपा गठबंधन की सरकार बननते हुए दिखाई गई थी। परिणाम जदयू-राजद के पक्ष में आया। इस लिए तेजस्वी जल्दबाजी में नहीं हैं। वह परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। राजद ने कार्यकर्ताओं से कहा है-10 नवंबर को चुनाव परिणाम कुछ भी हों, उसे पूरे संयम, सादगी और शिष्टाचार से स्वीकारना है। अनुचित आतिशबाजी, हर्ष फायरिंग अथवा प्रतिद्वंदियों अथवा उनके समर्थकों के साथ अशिष्ट व्यवहार किसी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा।

बदल गए तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव की उम्र 31 साल है। अगर वह मुख्यमंत्री बनते हैं तो यह अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा। सबसे कम उम्र में मुख्यमंत्री बनने वाले देश के दूसरे मुख्यमंत्री बन जाएंगे। चार पहले की बात है। तेजस्वी ने हवाई जहाज में अपना जन्म दिन मनाया था। इसे लेकर खूब किरकिरी हुई थी। बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दाैरान जिस तरह तेजस्वी को जनता का समर्थन मिला है इससे उनकी जिम्मेवारी बढ़ गई है। अब वह परिपक्व नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि एग्जिट पोल में सत्ता की सुगंध मिलने के बाद भी सयंम का परिचय दे रहे हैं। सादगी से जन्म दिन मनाने के तेजस्वी के निर्णय का राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी स्वागत किया है। सिंह ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं से विनम्रता के साथ चुनाव परिणाम को स्वीकार करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *