NMCH के आइसोलेशन वार्ड में 2 दिन से पड़ा रहा कोरोना मरीज का शव, उसी वार्ड में भर्ती हैं 7 कोरोना संक्रमित

NMCH के आइसोलेशन वार्ड में 2 दिन से पड़ा रहा कोरोना मरीज का शव, उसी वार्ड में भर्ती हैं 7 कोरोना संक्रमित

Patna: पटना NMCH के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना के एक मरीज का शव दो दिन तक पड़ा रहा। उसी वार्ड में कोरोना के 7 अन्य मरीज भर्ती हैं। शव को नहीं हटाने से मरीज और उनके परिजन में गुस्सा है।

वार्ड में शत्रुघ्न कुमार की मां भर्ती हैं। उन्होंने नर्स, वार्ड ब्वॉय और अन्य अस्पताल के कर्मचारियों से कई बार गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद शत्रुघ्न ने वार्ड के अंदर की स्थिति का वीडियो बनाकर सार्वजनिक किया। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शत्रुघ्न ने बताया कि एक मरीज की मौत रविवार दोपहर में हो गई थी। इसके बाद उसे एक गमछे से ढंककर छोड़ दिया गया। आज दूसरा दिन है। शव नहीं हटाया गया है। अब तो बदबू भी आने लगी है। उसी वार्ड में मेरी मां भर्ती हैं। उन्होंने खाना छोड़ दिया था, किसी तरह आज एक रोटी खिलाई है। वार्ड में शव रहने से उसमें भर्ती अन्य मरीजों की स्थिति भी खराब हो रही है। मैं और अन्य मरीज के परिजन ने कई बार अस्पताल के कर्मचारियों से शव हटाने की गुहार लगाई, लेकिन हर बार आधे घंटे और एक घंटे में शव हटाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन हटाया नहीं गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *