ऑक्सीजन की कमी से हुई BJP मंडल अध्यक्ष की मौत, लोगों ने पूछा- क्या कार्यकर्ता संगठन कार्य करते-करते मरने के लिए होता है ?

ऑक्सीजन की कमी से हुई BJP मंडल अध्यक्ष की मौत, लोगों ने पूछा- क्या कार्यकर्ता संगठन कार्य करते-करते मरने के लिए होता है ?

Patna: बेतिया विधानसभा के मित्रा चौक लादूराम गोला निवासी कन्हैया गुप्ता (भाजपा मंडल अध्यक्ष) का निधन ऑक्सीजन के अभाव में हो गया। उनसे बेतिया मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एडमिट डिप्टी सुपरिटेंडेंट श्रीकांत दुबे ने ₹50,000 की मांग कर रहे थे।

इस मामले को लेकर कन्हैया गुप्ता के परिवार ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई। मगर उन्हें कोई मदद नहीं मिली। आज जाप अध्यक्ष पप्पू यादव उनके शोकाकुल परिजनों से मिलकर दुख व्यक्त किया , उन्हें ₹50,000 की आर्थिक मदद भी की।

कन्हैया गुप्ता के बेटे के पढ़ाई के लिए वे आगे भी आर्थिक मदद , उनकी बेटी की शादी के लिए उनके परिवार को ₹1,00,000 मदद करने का वादा किए जो हर चैनल की सुर्खी बनी है और हमारे भाजपा के नेता अपने समर्पित कार्यकर्ता के लिए क्या कर रहे है ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *