शाम 6 बजे BJP कार्यकर्ताओं को सबोधित करेंगे PM Modi, बिहार की रणनीति को लेकर होगी बैठक

शाम 6 बजे BJP कार्यकर्ताओं को सबोधित करेंगे PM Modi, बिहार की रणनीति को लेकर होगी बैठक

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा को जबरदस्त बढ़त मिली है। जनता ने भाजपा को 74 सीटें दी है। जनता के इस विश्वास पर पीएम मोदी भी गदगद हैं। बुधवार की शाम दिल्ली के भाजपा कार्यालय से प्रधानमंत्री मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को संदेश देंगे।

रणनीति पर चर्चा

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के संबोधन के बाद भाजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक होगी। इसमें बिहार में सरकार बनाने को लेकर रणनीति पर चर्चा हो सकती है। बिहार से सुशील कुमार मोदी, नित्यानंद राय, संजय जायसवाल, गिरिराज सिंह, भूपेंद्र यादव और देवेंद्र फडनवीस शामिल हो सकते हैं। बिहार चुनाव के नतीजों में भाजपा अब बडे़ भाई की भूमिका में आ गई है। जदयू को मात्र 43 सीट आई है। अब तक बड़े भाई के तौर पर जेडीयू से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहे हैं, लेकिन नतीजों के बाद सीएम के नाम को लेकर भी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में चर्चा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *