रामा सिंह की RJD में फिर नहीं हुई एंट्री, लालू प्रसाद ने किया मना, रघुवंश प्रसाद को मनाने का प्रयास जारी

रामा सिंह की RJD में फिर नहीं हुई एंट्री, लालू प्रसाद ने किया मना, रघुवंश प्रसाद को मनाने का प्रयास जारी

Patna: राजद प्रमुख लालू प्रसाद के मना करने पर रामा सिंह की राजद में इंट्री शनिवार को रोक दी गई। राजद की इस पहल को पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को मनाने का अंतिम प्रयास माना जा रहा है। रामा सिंह की राजद में इंट्री रोकने की यह दूसरी घटना है।

राजद ने इस बार रामा सिंह को पार्टी में शामिल करने की कोई घोषणा नहीं कि थी, लेकिन रामा सिंह ने खुद ही एलान किया था कि वह 29 अगस्त को राजद में शामिल हो जाएंगे। उसके बाद रघुवंश सिंह ने अपनी नाराजगी जता दी थी। नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने दिल्ली के अस्पताल में मिलने के बहाने उनको मनाने का भी प्रयास किया।

इसके पहले जब राजद ने रामा सिंह को शामिल करने की घोषणा की थी तो नाराज रघुवंश प्रसाद सिंह ने पार्टी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उसके बाद उन्हें मनाने का प्रयास भी हुआ। लेकिन, वे नहीं माने और आज भी पार्टी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा पर कायम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *