घर से उतना ही निकलें, जितना राहुल गांधी मंदिर जाने के लिए निकलते: BJP

घर से उतना ही निकलें, जितना राहुल गांधी मंदिर जाने के लिए निकलते: BJP

Desk: बिहार के बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल बहती गंगा में हाथ धोने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। इसी क्रम में बात करे तो प्रदेश अध्यक्ष ने एक बार फिर से मौका देख कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी पर कटाक्ष किया हैं। उन्होंने कहा कि लोगों अपने घर से उतना ही बाहर निकले, जितना कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंदिर जाने के लिए निकलते हैं।

दरअसल शनिवार को बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन में छूट जरूर मिल गई है लेकिन लोगों को उतना ही बाहर निकलना चाहिए जितना कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंदिर जाते हैं। संजय जायसवाल ने आगे कहा कि कोरोना महामारी के बारे में डॉक्टर उतना ही जानते हैं जितना कि कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी हिंदी जानती हैं।

इसके अलावा बीजेप नेता ने यूपी के मुख्यमंत्री को लेकर कहा कि उतने ही मास्क का प्रयोग करना चाहिए जितना कि योगी आदित्यनाथ भगवा वस्त्र का प्रयोग करते हैं। जनता से अपील करते हुए संजय जायसवाल ने कहा कि वैक्सीन अवश्च लगाएं और प्रोटेक्‍शन जरूर करें।

आपको बता दें कि दिल्ली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ जायसवाल ने इसे अद्भुत घटना करार दिया। कहा कि बिहार में आजकल अद्भुत घटना हो रही है। जब-जब बिहार के लोगों पर संकट आता है तो नेता प्रतिपक्ष गायब हो जाते हैं। संकट खत्म होने पर पटना वापस लौटते हैं और सरकार से हिसाब मांगने लगते हैं। हो सकता है कि उनके विधायक उनसे असंतुष्ट होकर मांझी जी की पार्टी में ज्वॉइन होना चाहते हों तो उनका स्वागत है। कोरोना से निपटने में बिहार सरकार के काम की तारीफ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *